उत्तराखंड मौसम अपडेट: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मानसून की विदाई से पहले इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन अगले कुछ दिनों में मौसम फिर करवट लेने के संकेत हैं। अगले कुछ दिन में मानसून के विदा होने का अनुमान है, इस दौरान कहीं-कहीं जोरदार वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के सात पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। शुक्रवार से बारिश का दौर तेज होने की संभावना को देखते हुए कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चम्पावत, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं राज्य के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं सुबह-शाम अब ठंड में इजाफा होने लगा है।