नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। देवभूमि उत्तराखंड में इन दिनों मौसम के तेवर थोड़े सख्त हो गए हैं। पहाड़ों में इन दिनों ‘पाला’ गिरने की समस्या बढ़ गई है। वहीं सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाने से परेशानी बढ़ गई है। आज पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 30 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क (Dry) ही रहेगा। यानी बारिश होने के आसार फिलहाल नहीं हैं। बस, ठंड धीरे-धीरे और कड़ाके की होती जाएगी।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ।