जुलाई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आज यानी 24 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की पूरी संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज विशेष रूप से देहरादून और नैनीताल जैसे संवेदनशील पर्वतीय एवं मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी मौसम का मिजाज काफी बिगड़ सकता है। राज्य के मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय जिलों तक बारिश का दौर शुरू होने से तापमान में गिरावट जरूर दर्ज की जाएगी।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।