जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं आज मौसम विभाग के अनुसार, आज हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज 11 जनवरी को हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून जिलों के मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तराखंड की पहाड़ियों में कुछ जगहों पर पाला पड़ने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने 12 और 13 जनवरी को भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में कोहरा छाने का अनुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने 12 और 13 जनवरी को हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून जिलों के मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में 13 जनवरी तक बारिश का अनुमान नहीं है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ।