अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 2 अप्रैल को पहाड़ी जिलों में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले जगहों पर बारिश, बौछारें या बर्फबारी हो सकती हैं। उत्तराखंड में अप्रैल महीने की शुरुआत बादलों की गर्जना और बारिश के साथ होने जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने ताजा बुलेटिन जारी करते हुए राज्य के पर्वतीय जिलों में 4 अप्रैल तक हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान जताया है। आज 2 अप्रैल को भी राज्य के सभी पहाड़ी जिलों में छिटपुट बारिश का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात जारी रहेगा, हालांकि मैदानी इलाकों में इस दौरान धूप खिले रहने की संभावना जताई गई है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके साथ ही अन्य पहाड़ी जिलों में भी बर्फबारी का असर देखने को मिलेगा, जिससे ठिठुरन बढ़ सकती है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।