उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ी इलाकों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरे ने बढ़ाई दुश्वारियां, आज इन जिलों में अलर्ट जारी

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में सर्दी का सितम बरकरार है। पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क बना हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है तो मैदानी इलाकों में घना कोहरा दुश्वारियां बढ़ा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल मौसम में किसी भी बदलाव के आसार नहीं है। वहीं, आज पहाड़ी क्षेत्रों में पाला पड़ने और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने का येलो अलर्ट है। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। 17 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रिय होने से पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।