जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। 10 जून को प्रदेश के अधिकांश पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 11 और 12 जून को मौसम का प्रभाव और बढ़ सकता है। पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। 13 जून को भी मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। 14 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने और सड़कें बाधित होने की आशंका जताई गई है। विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद फिर तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।