उत्तराखंड मौसम अपडेट: मैदानों में बढ़ी तपिश, पहाड़ों में भी गर्मी का अहसास, आज इन जिलों में हल्की बारिश के आसार

अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से तपिश बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी गर्मी बढ़ने लगी है। हालांकि, ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह-शाम ठंडक बनी हुई है। आज उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौैसम शुष्क रहने से लेकर कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडरा सकते हैं। तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।