सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर फिलहाल धीमा पड़ा हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी है, जबकि मैदानी इलाकों में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां फिर तेज हो सकती हैं। जबकि, पर्वतीय जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों और ऊधम सिंह नगर में आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज वर्षा हो सकती है। हालांकि, प्रदेश के अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में बुधवार को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। वहीं सितंबर माह के अंत तक उत्तराखंड से मानसून की विदा लेने की संभावना भी जताई जा रही है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।