उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में गर्मी का प्रकोप, तेज धूप कर रहीं परेशान, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

मई का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मई के पहले दो हफ्तों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की वजह से गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम रहा। लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ के असर में कमी आने के कारण मौसम शुष्क हो गया है, जिससे तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। वहीं मौसम विभाग ने 16 मई को एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना जताई है‌। इस दिन प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं बादल भी छा सकते हैं। लेकिन मैदानी इलाकों में इसका खास असर देखने को नहीं मिलेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।