अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। उत्तराखंड के सभी ज़िले इस समय रेड अलर्ट या ऑरेंज अलर्ट पर हैं। सरकार भारी बारिश की स्थिति पर नज़र रख रही है। देहरादून, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में भारी से भारी बारिश के आसार हैं। जबकि अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आज कई दौर की बारिश हो सकती है, जिसकी वजह से तापमान सामान्य से नीचे आ सकता है। आने वाले दिनों में भी बारिश होने की संभावना है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।