उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी, इन जिलों में चेतावनी जारी

जुलाई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। उत्तराखंड में भारी बारिश थोड़ी कम हुई है। मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि देहरादून, चमोली, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले में भी कहीं भारी बारिश की आशंका है। छह जुलाई से राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं और इस तरह की बारिश राज्य के आठ जुलाई तक रह सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है। अधिकांश इलाकों में उम्मीद के मुताबिक बारिश हो रही है। उन्होंने कहा कि आगे भी बारिश के दौर यथावत बने रहेंगे। फिलहाल बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले को ऑरेंज अलर्ट में रखा गया है। यहां कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। देहरादून के साथ ही पर्वतीय जिलों में भी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट किया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव जारी है।