उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक चलेंगी गर्म हवाएं, जानें मौसम का पूर्वानुमान

अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन दिन तक मैदान से लेकर पहाड़ तक खूब गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, जलवायु परिवर्तन और मौसम के पैटर्न में हुए बदलाव का सीधा असर तापमान पर देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि आने वाले तीन दिनों में प्रदेशभर में गर्म हवाएं परेशान करेंगी।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप रहेगी। अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।