अक्टूबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज मौसम शुष्क रहेगा। अगले कुछ दिन मौसम के इसी प्रकार का बना रहने के आसार हैं। हालांकि, न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है और सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं।
अल्मोड़ा का आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।