उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें अपडेट

अक्टूबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब अक्टूबर के महीने में धीरे-धीरे गर्मी में भी बदलाव होने लग गया है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मानसून के बाद मौसम का मिजाज बदल चुका है। इसके चलते सुबह और शाम के समय ठंडी-ठंडी हवा चल रही है। इसी के साथ ही मौसम विभाग ने राज्य में शुष्क ऋतु का अनुमान जताया है। ऐसे में विभाग ने मौसम में बदलाव को लेकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। जिससे बीमारियों से बचा जा सके। आज मौसम शुष्क रहेगा। सुबह शाम की ठंड में इजाफा होगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो गया है।