उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज पहाड़ से लेकर मैदानों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें वैदर रिपोर्ट

मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम पल-पल बदल रहा है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में 2500 मीटर के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की बात मानें तो उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। आज देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बारिश हो सकती है। इसके बाद अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

 अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड पड़ रही है।