अल्मोड़ा: दौलाघट क्षेत्र में नवसृजित शराब की दुकान खुलने पर होगा बड़ा आंदोलन, ग्रामीणों ने जताया है कड़ा विरोध

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के विकासखंड हवालबाग के दौलाघट क्षेत्र में नवसृजित शराब की दुकान के टेंडर प्रकिया में नाम आने के बाद स्थानीय जनता में आक्रोश बना हुआ है।

इस पर ग्रामीणों ने किया कड़ा विरोध

दरअसल कुछ दिन पूर्व राज्य सरकार द्वारा राजस्व को बढ़ाने के लिए प्रदेश के विभिन्न स्थानों में  नवसृजित शराब की दुकानों के लिए टेंडर प्रकिया प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई‌ है। अब इसी को लेकर जनता के बीच रोष दिखाई दे रहा है। जिस पर जनता ने रोष जताते हुए कहा है कि दौलाघट क्षेत्र तकरीबन 35 से 40 गांवों को जोड़ने वाली मुख्य बाजार का केंद्र बिंदु है और यहां शराब की नई दुकान खुलने से नशे को बढ़ावा मिलेगा।

आन्दोलन की चेतावनी

इसके चलते समाजसेवी जीवन सिंह तड़ागी ने कहा है कि शराब की दुकान खुलने पर उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। क्षेत्र के सारे जनप्रतिनिधि इसके खिलाफ है। वो जल्द ही जिला प्रशासन अधिकारी और जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से इसपर रोक लगाने के लिए बात करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो दौलघाट क्षेत्र में शराब के विरोध में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।