जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में आज से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज से पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में धूप खिलने से लेकर आंशिक बादल जाने के आसार हैं।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में भी बदलाव जारी है। तेजी से गर्मी में इजाफा हो रहा है।