जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब तेजी से ठंड में इजाफा होने लगा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। अब मौसम साफ हो गया है। चटक धूप खिलने से ठिठुरन भरी ठंड से लोगों को राहत मिली है। हालांकि, सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। लेकिन हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ तेजी से ठंड में इजाफा हो रहा है।