अक्टूबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब अक्टूबर के महीने में धीरे-धीरे गर्मी में भी बदलाव होने लग गया है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। सुबह शाम ठंड के दस्तक के साथ ही अब तापमान में गिरावट दर्ज होने लगी है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, अक्टूबर में अभी तक दिन का अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान के साथ सामान्य है, लेकिन आज पहाड़ी इलाकों में बारिश के आसार हैं। ऐसे में पहाड़ी जिलों में हो रही बारिश का असर मैदानी इलाकों के तापमान पर भी देखने को मिलेगा। इससे रात में ठंड बढ़ सकती है। हालांकि मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो गया है।