सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। उत्तराखंड में मानसून अब धीरे-धीरे अपनी विदाई ले रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश भर में अगले दो दिन में मानसून की विदाई हो जाएगी। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर 28 सितंबर तक हल्की बौछार वाली बारिश होने की संभावना है। आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। देहरादून में भी बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।