आज 27 सितंबर 2025 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और शुभ कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। दोपहर के बाद किसी बड़ी डील के फाइनल होने की संभावना भी नजर आ रही है। राज्य या उच्च स्तर से विशेष सम्मान मिल सकता है। भौतिक उन्नति के अवसर भी आज आपको मिल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। पूरा फोकस नई योजनाओं पर रहेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का अवसर प्राप्त हो सकता है, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। वहीं, कानूनी विवाद में सफलता भी आपको मिल सकती है। इसके साथ ही स्थान परिवर्तन की योजना भी सफल होती दिख रही है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए उत्तम है। आज आपको मानसिक रूप से शांति मिलेगी। अपना मनपसंद कार्य करने का पूरा अवसर मिलेगा। इस दौरान कुछ नई योजनाओं भी आपके दिमाग में आ सकती हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। लटके हुए अधूरे काम पूरे होंगे और कुछ महत्वपूर्ण कार्यों पर अच्छी बातचीत हो सकती है। ऑफिस में भी आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है। आपको सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। दिन खत्म होते होते आपको किसी पारिवारिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन लाभकारी रहेगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से कुछ परेशानी हो सकती है। ये लोग आपके काम में कुछ रुकावटें खड़ी कर सकते हैं, लेकिन आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपका रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा। धन लाभ होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। सफलता मिलेगी। बातचीत में संयम और सावधानी बनाकर रखना होगा। आसपास के लोगों के साथ किसी प्रकार का टकराव हो सकता है। इसलिए इसका अधिक ध्यान रखें। किसी शुभ और मंगल कार्य की योजना बन सकती है। भाग्य का साथ आज मिल सकता है। धन लाभ होगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। दिन लाभकारी रहने वाला है। कार्यस्थल से जुड़ा कोई पुराना विवाद आज सुलझ सकता है। आज का दिन नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए शुभ रहेगा। संपत्ति या जमीन से जुड़े मामले आपको परेशान कर सकते हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आर्थिक दृष्टि से आपका दिन शुभ रहने वाला है। दिनभर आपको लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। परिवार में सुख और स्थिरता रहेगी और घर के लोगों का भी आपको आज पूरा साथ मिलेगा। व्यवसाय या नौकरी में आज कुछ नया करने का अवसर मिल सकता है, जिससे भविष्य में अच्छा लाभ हो सकता है।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज सतर्कता और समझदारी से काम लेना होगा। व्यवसाय में थोड़े जोखिम पर बड़ा लाभ मिलने की संभावना बनती हुई दिख रही है। नए कार्यों में हाथ आजमाना आपके लिए फायदे का सौदा बन सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। साझेदारी में किया गया व्यापार आपको फायदा दिला सकता है। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का आज सुनहरा अवसर है। बच्चों से जुड़ा कोई पारिवारिक निर्णय लेना पड़ सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। मौसम के बदलने से आपको शारीरिक परेशानी हो सकती है। इसलिए खानपान से जुड़ी लापरवाही न बरतें। कार्यक्षेत्र में भी दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। व्यापार में थोड़े से जोखिम भरे फैसले लेने पर अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। अपने धैर्य और नम्र व्यवहार से आप किसी भी समस्या का हल निकाल सकते हैं। अध्यात्म के कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।