उत्तराखंड मौसम अपडेट: IMD ने जारी की चेतावनी, आज इन जिलों में आंधी तूफान की संभावना

मई का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी में तेजी से इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड में 2 दिन बारिश और तेज हवाओं का यलो अलर्ट रहेगा। आज 13 मई को मौसम खराब रहने के आसार हैं। इसका असर चारधाम यात्रा पर पड़ेगा। आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी, देहरादून, अल्मोड़ा में बारिश होने की संभावना है। गरज चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आज 13 मई 2024 को, आईएमडी ने अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ तूफान की भविष्यवाणी की है, जिसमें आंधी या ओलावृष्टि भी शामिल हो सकती है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज हल्की बारिश के साथ हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।