उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज इन जिलों में हल्की बारिश व चलेंगी तेज हवाएं, मैदानों में शुष्क रहेगा मौसम

अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में आज 20 अप्रैल (सोमवार) को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा, गर्जन के साथ वर्षा और बर्फबारी (3800 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है। एवं राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश व बादल छाए रहने के आसार हैं। अब गर्मी में भी इजाफा होने लगा है।