उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट, जानें वैदर रिपोर्ट

मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम ठिठुरन हो रहीं हैं। दोपहर में खिलखिलाती धूप के साथ मौसम में बदलाव हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। पर्वतीय जिलों में आज (बुधवार) को हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। चटक धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ दिन व रात के तापमान में भी इजाफा होगा।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहने के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।