अल्मोड़ा: श्री लक्ष्मी भंडार क्लब के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में संरक्षक शंकर लाल साह का 101 वर्ष में निधन, वरिष्ठ रंगकर्मी के तौर पर छोड़ी छाप

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के श्री लक्ष्मी भंडार क्लब के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में संरक्षक शंकर लाल साह का निधन हो गया है।

101 वर्ष की आयु में निधन

बीते कल रात 10.30 उनका निधन हो गया। शंकर लाल साह 101 वर्ष के थे। शंकर लाल साह वरिष्ठ रंगकर्मी भी थे। उन्होंने पंडित उदय शंकर द्वारा मंचित पाताल देवी की रामलीला मे राम का अभिनय किया था। शंकर लाल साह वरिष्ठ होली गायक भी थे।

जताया शोक

उनके निधन पर लक्ष्मी भण्डार हुक्का क्लब के अध्यक्ष धरणीधर् पांडे, उपाध्यक्ष मनोज साह, सचिव विनीत बिष्ट,उपसचिव रोहित साह, कोषाध्यक्ष ललित मोहन साह, सहित त्रिभुवन गिरी, धीरज साह, सुबोध नयाल, भारत गोस्वामी,हरेंद्र वर्मा, चंद्रशेखर कांडपाल, संजय साह, नारायण बिष्ट, रोहित साह, भारत गोस्वामी,अभय उप्रेती ललित मोहन साह, सुबोध नयाल,अर्जुन नयाल, राजेश साह, मनिकरण गुप्ता, विजय चौहान,विनोद थापा,हिमांशू कांडपाल, ललित प्रकाश, पूजा थापा, कँचन बिष्ट, अभय साह, दीपक वर्मा, भाष्कर साह, विवेक वर्मा,अजय साह, यश साह, दीक्षा साह, प्रियांशु साह, दीवान कनवाल, दीवान बिष्ट, कैलाश साह,जगत मोहन जोशी,अमित साह, चहक त्रिपाठी,रवीना, सुमित साह, संजय साह,सुंदर जनोटी,कमल वर्मा,संजय वर्मा टैनी, अजय चौहान,मीनाक्षी साह,मीनाक्षी जोशी, चम्पा जोशी,डॉ ललित चन्द्र जोशी ,मानस वाणी, विनोद गिरी गोस्वामी,  हेम गिरि गोस्वामी, आदि अनेक लोगो ने शोक व्यक्त किया।