उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, दी सलाह, बरतें सावधानी

फरवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम ठिठुरन हो रहीं हैं। दोपहर में खिलखिलाती धूप खिल रहीं हैं।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी क्षेत्रों में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है। जबकि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने का अनुमान है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल जिले में आज 28 फरवरी को पाला पड़ने, आकाशीय बिजली चमकने-गिरने से जान-माल हानि की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने सावधानी के साथ सतर्कता बरतने की सलाह दी है। पाला से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। आज 27 फरवरी को 2800 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं। इससे सड़कें फिसलन भरी होंगी। मैदान से लेकर पहाड़ तक रात और सुबह के समय ठंड और बढ़ेगी।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार हैं।