जनवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम की ठिठुरन तेजी से बढ़ रही है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी जारी की है। तापमान में गिरावट से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। उत्तराखंड मौसम विभाग ने कोहरे को देखते हुए उधम सिंह नगर और नैनीताल में येलो अलर्ट जारी किया है। कड़ाके की ठंड के बीच औली और केदारनाथ बर्फ की सफेद चादर में लिपटा हुआ है। लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ गई है। पारा गिरता जा रहा है। वहीं अब बर्फबारी के बीच कोहरे ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं।
अल्मोड़ा का आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज हल्की धूप के साथ कोहरा छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम तेजी से ठिठुरन बढ़ गई है।