उत्तराखंड मौसम अपडेट: उत्तराखंड में मॉनसून का ‘येलो अलर्ट’, कई जिलों में मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

जुलाई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मॉनसून की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अगले 48 घंटे के भीतर भारी बारिश का अलर्ट है। उधर, भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने तैयारी पूरी तर दी है। उत्तराखंड के पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश होने को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही प्रदेश के दूसरे जिलों में भी बिजली चमकने और तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज पर्वतीय क्षेत्रों में तेज दौर की बारिश हो सकती है। पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी बिजली चमकने और तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर के कुछ इलाकों में भी बिजली चमकने और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके अलावा बुधवार को भी देहरादून और बागेश्वर जनपद में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।