उत्तराखंड मौसम अपडेट: गुलाबी ठंड की शुरुआत, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

अक्टूबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब अक्टूबर के महीने में धीरे-धीरे गर्मी में भी बदलाव होने लगेगा।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल में बदल रहा है। सुबह-शाम ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। जबकि सुबह धूप खिलने के बाद दिन में आसमान में बादल मंडरा रहे हैं। प्रदेश के पहाड़ी जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वहीं उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज फिर बारिश की संभावना जताई गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं और अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा‌।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिली रहेगी। पिछले‌ कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं बीते कल मौसम साफ रहा। दोपहर में तेज गर्मी रही।