दिसंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब नवंबर के महीने में ठंड में इजाफा होने लगा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
मौसम विभाग ने आने वाले एक सप्ताह तक राज्य में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना जताई है। बारिश के अभाव में सुबह और शाम ठंडक महसूस की जा सकती है, जबकि दिन के समय तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय न होने के कारण प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। खासकर मैदानी इलाकों में कोहरा और धुंध छाने की संभावना है, जिससे सर्दी बढ़ सकती है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में पाला पड़ने की संभावना है, जो फसलों और इंसानों की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो गया है।