नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग की पूर्व शोध छात्रा डॉ. अंजली कोरंगा को सम्मानित किया गया है। डॉ. अंजली वर्तमान में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के पिथौरागढ़ परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में कार्यरत हैं।
किया गया सम्मानित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें ‘युवा वैज्ञानिक पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। डॉ. अंजली को यह सम्मान 19वीं उत्तराखंड साइंस कांग्रेस में ‘माइको केमिकल कैरेक्टराइजेशन ऑफ रूट एंडोफिटिक हाइपोमाइसिट्स वारिकोसपोरम एलोडीए’ विषय पर अपने शोध पत्र के मौखिक प्रस्तुतीकरण के लिए दिया गया है। जो उन्हें उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल और यूकास्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत के हाथों प्रदान किया गया।