अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। उत्तराखंड में मौसम ने अचानक रुख बदल लिया है। पिछले कुछ दिनों से बारिश के बाद अब एक बार फिर पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने भविष्यवाणी की है कि आगामी दो से तीन दिनों में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। साथ ही, 3500 मीटर से ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है। राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इन घटनाओं के कारण तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जैसे जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। खासकर 3500 मीटर और उससे ऊंची जगहों पर बर्फबारी हो सकती है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।