उत्तराखंड मौसम अपडेट: मैदानों में तपिश से बुरा हाल, उत्तराखंड के इन जिलों में आज आंधी-तूफान की चेतावनी जारी

जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक का इंतजार अभी जारी है। फिलहाल पहाड़ों पर आंशिक बादलों की आवाजाही बनी हुई है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को राज्य के पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ रह सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। वहीं, अन्य पर्वतीय जिलों में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत आठ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है। वहीं मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि तेज धूप और नमी के कारण इन क्षेत्रों में उमस बनी रह सकती है। 

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप व बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।