दिसंबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम की ठिठुरन दिक्कते बढ़ा रहीं हैं।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम शुष्क है, लेकिन पाला और कोहरा परेशानियां बढ़ा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाया रह सकता है। इसे लेकर चेतावनी जारी की गई है।
अल्मोड़ा का आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है।