अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में उत्तराखण्ड सरकार के 03 वर्ष पूर्ण होने पर सोमेश्वर क्षेत्र में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित हुआ।
जागरूकता अभियान
जिसमे आज दिनांक 29.03.2025 को थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा स्टॉल लगाया गया। जिसमें जनमानस को पम्पलेट, पोस्टर आदि के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरुक किया गया। साइबर अपराध के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए वर्तमान में चारधाम यात्रा को लेकर होने वाली हेली बुकिंग फ्रॉड, फेक ट्रेवल वेबसाइट, चारधाम यात्रा टुअर पैकेज फ्रॉड, ऑनलाइन होटल बुकिंग फ्रॉड आदि के सम्बन्ध जागरुक किया गया। अन्य जानकारी भी दी।