नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन तापमान में तेजी से गिरावट शुरू हो गई है। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है, जिसके चलते पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिन मौसम का रुख इसी प्रकार रहने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में पाला गिरने और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान सामान्य से कम बना रह सकता है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो से तीन दिन बाद पारा और नीचे जा सकता है, जिससे सर्दी का असर और तीव्र होने की संभावना है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ।