अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड मौसम पर फिर अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रह सकते है। चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। इसके अलावा, मैदानों में मौसम शुष्क रहेगा। जिसके बाद गर्मी में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि 22 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होगा और मौसम शुष्क हो जाएगा। इसके बाद तापमान में वृद्धि होगी, जिससे मैदानी इलाकों में गर्मी का असर बढ़ सकता है। शुष्क मौसम के कारण जंगलों में आग लगने की घटनाओं की आशंका भी बढ़ सकती है। वन विभाग को इस संबंध में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।