सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। उत्तराखंड में आसमानी आफत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। सितंबर महीने में भी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बुधवार को राजधानी दून समेत चार जिलों पौड़ी, बागेश्वर और नैनीताल के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और तेज गर्जना की भी आशंका जताई गई है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है