दिसंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब नवंबर के महीने में ठंड में इजाफा होने लगा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में नए साल पर पहाड़ बर्फ लकदक मिलेंगे। मौसम विभाग ने 29 दिसंबर तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में आज शनिवार को हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ेगी।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ तेजी से ठंड में इजाफा हो रहा है।