उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव के आसार, जानें मौसम का पूर्वानुमान

फरवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख हैं और पहाड़ से मैदान तक तेज धूप खिलने से दिन गर्म होने लगे हैं। आज से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। अगले दो-तीन दिन में ज्यादातर क्षेत्रों में पारे में वृद्धि के आसार हैं। बुधवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने से लेकर कहीं-कहीं वर्षा-बर्फबारी की उम्मीद है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमपात हो सकता है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है।