नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब नवंबर के महीने में ठंड में इजाफा होने लगा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
मैदान से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह एवं शाम को ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 20 से 22 नवंबर तक हरिद्वार और उधमसिंह नगर में सुबह के समय घना कोहरा पड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पहाड़ों में ठिठुरन में इजाफा होगा।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो गया है।