जुलाई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से जारी बारिश का सिलसिला फिलहाल धीमा पड़ गया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा और पहाड़ से लेकर मैदान तक अच्छी धूप खिल रहीं हैं। आज भी मौसम का मिजाज इसी प्रकार रह सकता है। हालांकि, पहाड़ों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने और आकाशीय बिजली चमकने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। आज पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं, मैदानी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। जिस पर मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।