उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव जारी, आज इन जिलों में बारिश के आसार, मैदानों में शुष्क रहेगा मौसम

जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में इन दिनों धूप और बादलों की आंख-मिचौनी के बीच मौसम लगातार करवट बदल रहा है। पिछले दिनों देहरादून सहित कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हुई जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है। वहीं अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।