मार्च का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में आज 21 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बबजली चमकने / 3000m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। राज्य के शेष जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बबजली चमकने की संभावना है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।