जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। मौसम विभाग ने राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, उत्तरकाशी और चमोली के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के सभी जिलों में मंगलवार को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 1 और 2 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और यात्रा में बदलाव करने की सलाह दी है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ।