उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में मौसम में बदलाव, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में आएगी गिरावट

दिसंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा। अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा। आगामी 13 दिसंबर से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज से अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं। आगामी 13 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से पश्चिमी हिमालय में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मैदानी क्षेत्रों में हल्का कुहासा तो पर्वतीय क्षेत्रों में पाला परेशान कर सकता है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।