उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव जारी, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, सावधानी बरतने की सलाह

अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों में सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी दी है। दून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ.सीएस तोमर ने बताया, राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र दौर की आशंका जताई गई है। मैदानी क्षेत्र हरिद्वार-यूएसनगर में भी बिजली चमकने के आसार हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।