उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव जारी, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो गया है और राज्य के पर्वतीय व मैदानी जिलों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 16 अगस्त को राजधानी देहरादून सीमांत जिले चम्पावत, बागेश्वर, उधमसिंह नगर और पर्यटन स्थल नैनीताल में स्थिति सबसे अधिक संवेदनशील बनी रहने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इन सभी पांचों जिलों में बादलों की भीषण गर्जना और आकाशीय बिजली चमकने के साथ-साथ अत्यंत तीव्र बारिश का दौर देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों जैसे उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और हरिद्वार में भी कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।