मई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में भारी बारिश और ओलावृष्टि के अलर्ट के बीच मैदानी क्षेत्रों में मौसम खुल गया और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिली। मौसम विभाग के अनुसार, आज से मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है और पारे में बढ़ोतरी के आसार है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर आज भी बना रह सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर तेज हवा चलने और ओलावृष्टि की भी आशंका है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप व बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।